Homeउत्तर प्रदेशरामनवमी पर रूपगढ़ हनुमान मंदिर में भंडारा:सुंदरकांड पाठ और भगवान रामलला का...

रामनवमी पर रूपगढ़ हनुमान मंदिर में भंडारा:सुंदरकांड पाठ और भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनाया


रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों में भगवान रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम जानकी मार्ग स्थित रूपगढ़ हनुमान मंदिर और चतुर्भुज मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रूपगढ़ हनुमान मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी विनोद दास ने भगवान रामलला के जन्मोत्सव पर विशेष आरती और पूजन संपन्न कराया। इसी प्रकार, हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे अनिल दास जी महाराज ने भी आरती पूजन कर भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर पूरेहेमराज, शेषपुर, पूरेवेद, छावनी, रूपगढ़ और देवकली सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण रामनवमी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिरों में एकत्रित हुए।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments