बस्ती पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांटेड को गिरफ्तार कर लिया है। मुण्डेरवा पुलिस ने गोरखपुर के सहजनवा से आरोपी साहिल पुत्र निसार अहमद को 27 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपहृता-पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध-अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। डायल 112 से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहिल (करीब 21 वर्ष) पिता निसार अहमद निवासी ग्राम बोदवल बाजार, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। साहिल मु0अ0सं0- 69/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुण्डेरवा थाने में वांछित था। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद उसे माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुरलीधर मिश्रा, मुख्य आरक्षी देवानंद यादव और महिला आरक्षी रेनू यादव शामिल थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:मुण्डेरवा पुलिस ने गोरखपुर से पकड़ा, पीड़िता भी बरामद
RELATED ARTICLES












