Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)5-6 फीट गहरे गड्ढे बने मौत का जाल:अंधर पुरवा पुल के पास...

5-6 फीट गहरे गड्ढे बने मौत का जाल:अंधर पुरवा पुल के पास हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेखबर


श्रावस्ती के इकौना-भिनगा मार्ग पर अंधर पुरवा पुल के पास सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। हल्की बारिश के बाद मिट्टी और गिट्टी बह जाने से सड़क की पटरी पर करीब 5 से 6 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे बने ये गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। खासकर रात के समय और बरसात में स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी कर रहे हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments