Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लक्ष्मीपुर खुर्द में कुएं में गिरा 5 वर्षीय मासूम:इलाज के दौरान जिला...

लक्ष्मीपुर खुर्द में कुएं में गिरा 5 वर्षीय मासूम:इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत, परिवार में छाया मातम


लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में शनिवार को एक पांच वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। भारत-नेपाल सीमा से सटे इस गांव में हुई घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। गांव निवासी वारिश का बेटा हसन अपने घर के पास कुएं के किनारे खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। बच्चे के कुएं में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को कुएं से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मासूम हसन ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में खुले और असुरक्षित कुओं को जल्द से जल्द ढकवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। सूचना मिलने पर लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments