Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत:सेहरी चौराहे पर कार-बाइक...

सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत:सेहरी चौराहे पर कार-बाइक की भिड़ंत हुआ था घायल, 2 दिन तक चला इलाज


सिद्धार्थनगर के गुलहौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहरी चौराहे पर शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक अनिल मौर्य ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रेहरा उर्फ भैसाही ग्राम पंचायत के टोला बनरही निवासी अनिल मौर्य (22), पुत्र पतिराज, शुक्रवार रात करीब 10:25 बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह सेहरी चौराहे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार मारुति सुजुकी एर्टिगा (MH03EB8968) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और अनिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार, 3 मई 2026 को अनिल ने दम तोड़ दिया। अनिल दो भाइयों और चार बहनों में थे, जिनमें दो बहनों की शादी हो चुकी है। उनके पिता की भी कोरोना काल में मृत्यु हो चुकी है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, दुर्घटना में शामिल कार पुलिस के कब्जे में है। पुलिस वाहन के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है। परिजनों ने दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments