विशेश्वरगंज शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शिवपुर बैरागी के प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेक कुमार सिंह अपने सामाजिक कार्यों को लेकर क्षेत्र में सराहना बटोर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे मानव सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार सिंह पहले भी कई जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। जब भी किसी गरीब, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति पर उनकी नजर पड़ती है, तो वे तुरंत सहायता के लिए आगे आते हैं। उनके इस संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके प्रयासों से न केवल जरूरतमंदों को सहारा मिल रहा है, बल्कि समाज में सहयोग और जागरूकता की भावना भी मजबूत हो रही है।
पढ़ाने के साथ सेवा का संकल्प:विशेश्वरगंज में प्रधानाध्यापक विवेक सिंह जरूरतमंदों के बने सहारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












