HomeHealth & Fitnessचरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर...

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

IMG-20260728-WA0392कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई।

सुंदरकांड पाठ के उपरांत कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने संबोधित करते हुए अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे से संबंधित मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती तथा सत्य अंततः सामने आकर रहता है।

गौरव पाण्डेय ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की नीतियों की भी आलोचना करते हुए कहा कि जनता धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता चाहती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सभी के आराध्य हैं और उनके नाम पर किसी भी प्रकार की कथित गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य भूपेंद्र शुक्ला, आचार्य रोहित पाण्डेय, रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय, उदय यादव, जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, जयप्रकाश जायसवाल, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशु त्रिपाठी, रमेश यादव, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, हेमंत रावत, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, अरुण सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, रामजी सेन, आर्यन त्रिपाठी, अर्पित त्रिपाठी, उमेश कोरी, राकेश पाल, अंकित विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments