Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साउघाट में सुबह गरज-चमक के साथ बारिश:शादी वाले घरों और राहगीरों को...

साउघाट में सुबह गरज-चमक के साथ बारिश:शादी वाले घरों और राहगीरों को हुई परेशानी, सब्जियों को भी नुकसान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट क्षेत्र में आज सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सुबह 8 बजे के करीब आसमान में काले बादल छा गए और अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे शादी वाले घरों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैशाख के महीने में लग्न का माहौल होने के कारण कई घरों में शादी की तैयारियां चल रही हैं। बारिश के कारण इन घरों में व्यवस्थाएं बिगड़ गईं और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बारिश से सब्जियों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है। आलू, टमाटर और भिंडी जैसी सब्जियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। सारपुरिया के स्थानीय निवासी जीत नारायण मोरिया, शिवकुमार मोरिया, बाइफराज मौर्य और हरकेश मोरिया ने इस बात की पुष्टि की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments