मिठौरा ब्लॉक स्थित चौक नगर में पिछले छह माह से नालियों की सफाई न होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जगह-जगह जमी गंदगी और नालियों से उठती तेज दुर्गंध ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने से पूरे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया है। राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत करने वालों में राजेश, जयपाल, संदीप और रजत शामिल हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
छह महीने से गंदगी का अंबार:नालियों की सफाई ठप, दुर्गंध से परेशान चौक नगर के लोग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












