#बस्ती_न्यूज
UP-TET एग्जाम में गोरखपुर के शाहपुर इलाके के सेंटर पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक अभ्यर्थी फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में इधर उधर की बातें कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि उम्र कम करने के लिए दोबारा फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। अभ्यर्थी की पहचान बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के धोसड़े गांव निवासी देव प्रकाश वर्मा के रूप में हुई। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर शाहपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। केवाईसी के दौरान पकड़ा गया शनिवार को एक पाली में एग्जाम सुबह 10 से 12:30 बजे तक आयोजित होना था। पुलिस के मुताबिक, सुबह की पाली में चरगांवा स्थित जनता इंटर कालेज में बस्ती जिले के हरैया स्थित धोसड़े मिश्र, परसा उदयकर निवासी देव प्रकाश वर्मा यूपीटीईटी देने पहुंचा था। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उसकी आनलाइन केवाईसी की गई। जांच में पता चला कि अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड पर नाम देव प्रकाश वर्मा दर्ज था, जबकि रिकार्ड में वही आधार संख्या विकास वर्मा के नाम से पंजीकृत है। फोटो भी नहीं मिल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मूल आधार कार्ड विकास वर्मा के नाम का था, जिसमें कूटरचना कर नाम बदलकर देव प्रकाश वर्मा कर दिया गया था। केवाईसी में मिसमैच होने पर अभ्यर्थी को रोक लिया गया और शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि यूपीटीईटी एग्जाम में एक अभ्यर्थी फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
TET एग्जाम में पकड़ा गया अभ्यर्थी:उम्र कम करने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाया था, बस्ती से गोरखपुर आया था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












