महराजगंज जिले के संपतिहा-अड्डा मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। दैनिक भास्कर द्वारा सड़क की जर्जर हालत को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस पर संज्ञान लिया था। इस मरम्मत कार्य से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। संपतिहा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण बाजार और चौराहा है, जहाँ लगभग 50 दुकानें संचालित होती हैं। यह मार्ग नइकोट, मुंडेहा, गजरही, गजरहा, अड्डा बाजार, भैंसिया, बेलभार और टेडी घाट जंगल सहित आठ गांवों को जोड़ता है। इन गांवों के अधिकांश निवासी गोरखपुर, नौतनवा और अन्य स्थानों की यात्रा के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। लंबे समय से यह सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। इससे वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी और वे अक्सर गड्ढों में फंस जाते थे। राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी घंटों तक असुविधा का सामना करना पड़ता था। दैनिक भास्कर ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एडिशन सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने तेजी से मरम्मत कार्य पूरा किया। सड़क की मरम्मत पूरी होने पर ग्रामीणों और राहगीरों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण देशदीपक पांडेय, बबलू पांडेय, रजत सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल वर्मा, विशाल सिंह, राज सिंह, शिवपूजन यादव, राकेश मौर्य और रामसावर यादव ने दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को मजबूती से उठाने के कारण ही प्रशासन हरकत में आया और सड़क दुरुस्त हो सकी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब यह मार्ग सुरक्षित और सुगम आवागमन प्रदान करेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दैनिक भास्कर की खबर का असर:संपतिहा-अड्डा मार्ग की मरम्मत पूरी हुई, ग्रामीणों को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












