#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत पचौरा भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने महादेवा विधानसभा के दशरथ चौधरी इंटर कॉलेज में ZEN-G कैंपस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों से देश के वर्तमान परिदृश्य पर सार्थक संवाद किया। यह संवाद कार्यक्रम छात्रों को वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दों से अवगत कराने और उन पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। अभिषेक कुमार ने छात्रों के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य श्री राम प्रसाद गुप्ता, भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्री गौरवमणि और श्री रवि तिवारी भी उपस्थित रहे। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ब्लॉक प्रमुख ने छात्रों से किया संवाद:दशरथ चौधरी इंटर कॉलेज में ZEN-G कैंपस संवाद कार्यक्रम में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












