ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच
बहराइच। जिले में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने दो उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
हाल ही में गैर जनपद से स्थानांतरित होकर नानपारा तहसील में तैनात राजेश कुमार अग्रवाल को अब महसी तहसील का एसडीएम बनाया गया है। वहीं, महसी में एसडीएम के पद पर कार्यरत प्रकाश सिंह को नानपारा तहसील का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश के बाद दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
रिपोर्ट: संतोष मिश्रा, स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश)
मो.: 7068882099












