Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में उपनिरीक्षक का वीडियो वायरल:शराब दुकान पर ग्राहकों को लात मारने...

बस्ती में उपनिरीक्षक का वीडियो वायरल:शराब दुकान पर ग्राहकों को लात मारने का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र की विक्रमजोत चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा विवादों में घिर गए हैं। बाघा नाला स्थित एक देशी शराब की दुकान पर ग्राहकों को लात मारते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा कथित तौर पर दुकान पर बैठे लोगों से बिना कुछ पूछे उन्हें लात मारकर भगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने छावनी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपनिरीक्षक की इस कथित गुंडागर्दी के कारण बाघा नाला स्थित देशी शराब की दुकान पर ग्राहक आने से डर रहे हैं। ग्राहकों की कमी के चलते दुकान पर शराब की बिक्री भी प्रभावित हो रही है। सूत्रों के अनुसार, उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा पर अक्सर शराब के नशे में रहने और अवैध वसूली का प्रयास करने का आरोप है। बताया जाता है कि अवैध वसूली में नाकाम होने पर वह लोगों पर अपना रौब जमाने की कोशिश करते हैं। उन पर बाघा नाला क्षेत्र में कई स्थानों पर बिक रही कच्ची शराब से अनजान बने रहने का भी आरोप है। उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा के इन कथित कारनामों से परेशान होकर देशी शराब की दुकान के ठेकेदार रणविजय चौधरी ने पुलिस अधीक्षक बस्ती से शिकायत करने का निर्णय लिया है। वह इस संबंध में जल्द ही शिकायत दर्ज कराएंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments