लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 2026 को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए तैयारी बैठक डालीगंज स्थित मन्दिर कार्यालय आयोजित की गई। बैठक में पांच दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, घनश्याम दास अग्रवाल, राकेश साहू एवं श्याम जी साहू, अनुराग साहू उपस्थित रहे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि 65वें माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत 13 से 17 जुलाई तक पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 13 जुलाई को वृक्षारोपण से होगा। 14 जुलाई को सुंदरकांड पाठ, 15 जुलाई को हवन-पूजन,16 जुलाई को भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा तथा 17 जुलाई को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन लईया मंडी में किया जाएगा।
जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












