बहराइच के महसी तहसील स्थित कटकुईया गांव में एक मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी ने ग्रामीणों के सामने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में यह हरकत की थी। यह घटना दो दिन पहले गुरुवार रात को हरदी थाना क्षेत्र के समय माता मंदिर में हुई थी, जब शरारती तत्वों ने दुर्गा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। हरदी थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान इलाके के निवासी राहुल गिरी नामक युवक का नाम सामने आया। शनिवार देर रात उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में राहुल गिरी ने नशे की हालत में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी। महसी क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी युवक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बहराइच में दुर्गा प्रतिमा खंडित करने वाला गिरफ्तार:गांव वालों के सामने मानी गलती, बोला- शराब के नशे में था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












