HomeHealth & Fitnessमहिला की नहर में डूबकर हुई मौत के मामले में ससुरालियाें पर...

महिला की नहर में डूबकर हुई मौत के मामले में ससुरालियाें पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

नोएडा । जिले के थाना दनकौर क्षेत्र स्थित भट्ठा गांव के पास साेमवार सुबह नहर में थार जीप गिरने से उसमे सवार एक महिला की पानी में डूबकर माैत हाे गई थी। इस मामले में परिजनाें ने देर शाम काे बेटी की पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम भट्टा के रहने वाला मोहित अपनी पत्नी रीना के साथ सोमवार सुबह को मथुरा से दनकौर आ रहा था। भट्ठा गांव के पास उसकी थार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस घटना में नहर के पानी में डूबने से रीना की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में रीना के मायके वालों ने सोमवार की रात को थाना दनकौर में दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

परिवार ने आरोप लगाया है कि रीना के पति मोहित और उसके सास, ससुर ने दहेज की खातिर साजिश के तहत बेटी की हत्या की है। उनका आरोप है कि शादी के समय से ही मृतका के ससुराल वाले दहेज के अतिरिक्त मांग कर रहे थे।थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments