HomeUncategorizedआगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा...

आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

 

 

 

आगामी *श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा* के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम* द्वारा आज थाना *कूरेभार* क्षेत्र के *कूरेभार कस्बा* एवं *पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे* तथा *थाना हलियापुर क्षेत्र* में कूरेभार मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने कांवड़ यात्रियों के संभावित आवागमन मार्गों, संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने *थाना प्रभारी कूरेभार* एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रभावी यातायात प्रबंधन, नियमित गश्त, सतर्क चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी नजर तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर निर्बाध यातायात बनाए रखने तथा आवश्यक समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

 

सुलतानपुर पुलिस आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा *112* पर दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular