भाेपाल। आज यानी रविवार काे विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मीडिया जगत के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को समाज की प्रगति व एकता के लिए अनिवार्य बताया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रेस की स्वतंत्रता से लोकतंत्र, सामाजिक एकता व प्रगति के प्रयासों को गति व दिशा मिलती है। पत्रकार बंधु कर्तव्यपथ पर गतिमान रहें, राष्ट्रसेवा में सतत सहभागी बनें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।
उल्लेखनीय है कि हर साल 3 मई को मनाया जाने वाला विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रेस का उद्देश्य दुनिया भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता काे समर्थन देना और पत्रकाराें का आने वाली चुनाैतियाें पर जागरुकता फैलाना हाेता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1993 में घाेषित किया गया था, ताकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता काे प्राेत्साहित किया जा सके।












