जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अचरौरा शाहपुर के मजरा नया पुरवा में सड़क किनारे बिजली के खंभे तो लगे हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रहीं। शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अंधेरे के कारण ग्रामीणों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में चोरी और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। पर्याप्त रोशनी न होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है। नया पुरवा के अकबर अली, अजमत अली, अजमेरी, हालिम, चिंगन और रहमान सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द सभी खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं और खराब लाइटों की मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र में रात्रि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि विकास केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी दिखना चाहिए। अंधेरे में डूबी ये गलियां जहां दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं, वहीं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना है कि प्रशासन कब तक नया पुरवा की इन गलियों को रोशन करता है।
खंभे लगे, पर रोशनी नहीं:नया पुरवा अंधेरे में, ग्रामीणों में रोष
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












