Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एयरफोर्स ने 2 बच्चों को MI-17 हेलिकॉप्टर से बचाया:पानी टंकी पर 5...

एयरफोर्स ने 2 बच्चों को MI-17 हेलिकॉप्टर से बचाया:पानी टंकी पर 5 बच्चे रील बनाने चढ़े थे; सीढ़ी टूटने से 3 नीचे गिरे, एक की मौत


यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे बच्चों का वायुसेना ने रविवार सुबह 15 मिनट में रेस्क्यू कर लिया। दोनों को गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, शनिवार को काशीराम आवास कॉलोनी में 5 बच्चे रील बनाने के लिए 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े थे। उतरते वक्त सीढ़ी टूट गई। 3 बच्चे नीचे गिर गए। इनमें से 1 की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। 2 बच्चे पानी की टंकी पर ही फंस गए। टंकी के आस-पास दलदल होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई, लेकिन दल-दल के कारण क्रेन टंकी तक नहीं पहुंच पाई। इसलिए 150 मीटर सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। देर रात तक करीब 120 मीटर तक सड़क बना ली गई। इस बीच, रात करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़क बनाने का काम रोकना पड़ा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सेना की मदद लेने का फैसला किया। इसके बाद सुबह लगभग 5.20 बजे वायु सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा। दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही है…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments