Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिंदुरिया में करंट से मजदूर की मौत:टेंट मालिक पर मारपीट का आरोप;...

सिंदुरिया में करंट से मजदूर की मौत:टेंट मालिक पर मारपीट का आरोप; परिजनों का हंगामा


सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर के टोला मंठहिया निवासी अमन भारती पुत्र श्रीनिवास उर्फ सुभाष की शनिवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने टेंट हाउस मालिक पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, अमन भारती स्थानीय टेंट हाउस में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह टेंट का सामान उतार रहा था। इसी दौरान लोहे का पाइप पास स्थित ट्रांसफार्मर से छू गया, जिससे उसे तेज करंट लग गया और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद टेंट हाउस मालिक शारदा गुप्ता घायल अमन को निजी वाहन से केएमसी अस्पताल, महाराजगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना समय पर नहीं दी गई। मृतक के पिता श्रीनिवास के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर शव को वाहन से उतारते समय मौजूद लोगों ने अभद्रता की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की बात कही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments