फरेंदा विकासखंड की ग्राम सभा मधवापुर में बेमौसम बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से आवागमन बाधित हो गया है, जिससे फरेन्दा और मछलीगाँव जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस स्थिति से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कीचड़ और जलभराव के कारण फिसलन बनी हुई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण न होने के कारण हर बारिश में ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कई घरों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज भी सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था और नाली निर्माण कराया गया होता, तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। स्थानीय निवासियों सोमई सेठ, धर्मनारायण सिंह, संतराम सिंह, जितई सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था करने और स्थायी समाधान के रूप में नाली निर्माण कराने की अपील की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान मधवापुर, मिथिलेश कुमार ने बताया कि सड़क के उच्चीकरण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जलभराव की समस्या को अस्थायी रूप से दूर करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मधवापुर में बेमौसम बारिश, मुख्य मार्ग पर जलभराव:आवागमन प्रभावित, मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












