महराजगंज के सिसवा में सावन के अंतिम सोमवार को हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा के जलाभिषेक को लेकर सिसवा क्षेत्र में कांवड़ यात्रा का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह सिसवा नगरपालिका क्षेत्र समेत आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों कांवड़िए और डाक बम नेपाल के त्रिवेणी धाम के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान गाजे-बाजे, डीजे की धुन और ‘बोल-बम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों के जत्थे एकत्र होते रहे। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य श्रद्धालु भगवा वस्त्रों में कांवड़ लेकर यात्रा के लिए निकले। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कांवड़िए अलग-अलग साधनों से नेपाल के त्रिवेणी धाम पहुंचेंगे। कुछ श्रद्धालु ट्रेन और बस से जाएंगे, जबकि कई निजी वाहनों और पैदल यात्रा करते हुए त्रिवेणी धाम पहुंचेंगे। रविवार को त्रिवेणी नदी से कांवड़ में पवित्र जल भरने के बाद श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए सिसवा की ओर लौटेंगे। जल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों के लिए सिसवा कस्बे में विभिन्न स्थानों पर विश्राम की व्यवस्था की गई है। यहां कांवड़िए रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार तड़के बउरहवा बाबा मंदिर के लिए रवाना होंगे। भोर में होगा बाबा का जलाभिषेक श्रद्धालु सोमवार की सुबह हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा मंदिर पहुंचेंगे। यहां विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। सावन के अंतिम सोमवार पर होने वाले इस विशेष जलाभिषेक को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बना हुआ है। कांवड़ियों ने यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और एक-दूसरे की सहायता करने का संकल्प भी लिया। जत्थों में शामिल श्रद्धालु लगातार ‘बोल-बम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर रविवार को नेपाल से पवित्र जल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सिसवा कस्बे में कई स्थानों पर विश्राम और स्वागत की व्यवस्था की गई है। प्रशासन और पुलिस भी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी। प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसर में निगरानी बढ़ाए जाने की तैयारी है। सावन के अंतिम सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर सिसवा और आसपास के गांवों में उत्सव जैसा माहौल है। शनिवार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा सोमवार को बउरहवा बाबा के जलाभिषेक के साथ धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में संपन्न होगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा से नेपाल के लिए कांवड़ियों का जत्था हुआ रवाना:रविवार को पदयात्रा कर पहुंचेंगे सिसवा, सोमवार को विधि-विधान से बउरहवा बाबा का होगा जलाभिषेक
RELATED ARTICLES












