श्रावस्ती जिले की दिकौली ग्राम सभा में स्थित बुरवा बाबा, बड़े पुरुष की दरगाह पर एक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दरगाह पर माथा टेका और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अर्जी लगाई। यह मेला क्षेत्र में आस्था का केंद्र माना जाता है। मेले के आयोजन से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं। कई छोटे-बड़े विक्रेता और दुकानदार मेले में अपनी दुकानें लगाकर आजीविका कमाते हैं। स्थानीय निवासियों रमेश, मुस्कान, उमेश, बरकत, रविंद्र, हरीश और राम कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि मेले से उन्हें आर्थिक लाभ होता है।
दिकौली में बुरवा बाबा दरगाह पर मेला:सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे, स्थानीय लोगों को मिला रोजगार
RELATED ARTICLES












