- एसीपी के आश्वासन पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने समाप्त किया धरना, सोमवार को राजस्व टीम करेगी जमीन की पैमाइश
मोहनलालगंज। जमीन विवाद में पीड़ित किसान के साथ कोतवाली पहुंचे भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारी को कथित तौर पर बैठाए जाने से नाराज संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने किसान नेताओं से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एसीपी के मौके पर आने के बाद ही वार्ता करने की बात कही।
सूचना पर मोहनलालगंज एसीपी आर.के. सिंह और एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली पहुंचे।एसीपी आर.के. सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव समेत अन्य किसान नेताओं से वार्ता की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को संगठन के जिला प्रभारी युवा मोर्चा राम औतार सिंह शिवढ़रा गांव निवासी किसान उदयराज की जमीन पर विपक्षी द्वारा किए जा रहे कब्जे की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उनके साथ थानाप्रभरी द्वारा अभद्रता गई और उन्हें कोतवाली में बैठा दिया गया।

विपक्षी उसी गांव निवासी राकेश कुमार रावत को थाने से छोड दिया गया बिपक्षी थाने जाकर पिडित के खेत पर लगे पीलर गिरा दिया जिसको लेकर भकयू कार्यकर्ताओ ने शनिवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया , वहीं पीड़ित किसान और उसकी पत्नी के खिलाफ ही पुलिस कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया गया।
एसीपी ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि सोमवार को राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जमीन की पैमाइश कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। और किसान पदाधिकारी से अभद्रता के आरोप की जांच कराकर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया।
एसीपी के आश्वासन के बाद प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने धरने पर बैठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वार्ता की जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ, इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अनुरेन्द्र कुमार गौतम, तहसील अध्यक्ष देवतादीन, जिलाप्रभारी अशोक यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।












