#बस्ती_न्यूज
अमोढ़ा कस्बे से पूरे हेमराज जाने वाले मार्ग पर स्थित कोतवालपुर गांव के पास सड़क पर जलजमाव के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। बरसात का पानी जमा होने से सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही इकट्ठा हो रहा है। जलजमाव के बीच वाहनों की आवाजाही से ये गड्ढे लगातार गहरे और चौड़े होते जा रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय ये गड्ढे दिखाई न देने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। क्षेत्र के निवासी अखिलेश, विजय, पंकज और रंजीत ने बताया कि गांव में नाली की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क की यह खराब स्थिति काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सड़क पर जलजमाव से परेशानी,गड्ढों में तब्दील हो रही सड़क:कोतवालपुर गांव के पास राहगीर परेशान, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES












