Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विधायक बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे:माझा किता अव्वल में 300 परिवारों को राहत...

विधायक बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे:माझा किता अव्वल में 300 परिवारों को राहत सामग्री बांटी

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत विकास क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम माझा किता अव्वल में विधायक अजय सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 300 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। विधायक ने गांव का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। यह गांव बाढ़ और कटान से प्रभावित है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल नुकसान का सर्वे कराने, पात्र परिवारों को मुआवजा दिलाने और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हर्रैया उनका परिवार है और मुसीबत की इस घड़ी में हर परिवार के साथ खड़ा रहना उनकी जिम्मेदारी है। इस दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) उमाकांत तिवारी और नायब तहसीलदार आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular