श्रावस्ती जिले के भटपुरवा (शाहपुर अचरौरा के निकट) में दो दिवसीय “जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 और 24 अगस्त (रविवार व सोमवार) को नमाज़-ए-इशा के बाद आयोजित होगा। इसे लेकर क्षेत्र के खेल व रज़ा कमेटी के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। इस अजीमुश्शान महफिल में मुख्य वक्ता के तौर पर हजरत मुफ्ती नाजिम रज़ा मुरादाबादी और हजरत मुफ्ती फारूक रज़ा निजामी अलीमी (जामदा शाही बस्ती) शिरकत करेंगे। इनके अतिरिक्त, कई उलेमा-ए-किराम और प्रसिद्ध शायर अपने धार्मिक व्याख्यानों और नाते-पाक से महफिल की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से होगी। इसमें कव्वाली और नातख्वानी के लिए देश के जाने-माने शायर और नातख्वां भी हिस्सा लेंगे। आयोजक हज़रत हाफ़िज़ व क़ारी मोहम्मद मुक़ीम ख़ान (मिस्बाही) और रज़ा कमेटी भटपुरवा के सदस्यों ने सभी अकीदतमंदों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
श्रावस्ती के भटपुरवा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी:23 और 24 अगस्त को दो दिवसीय महफिल का आयोजन
RELATED ARTICLES












