अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने भिनगा कोतवाली में अर्दली रूम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी और विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की प्रगति की समीक्षा की। अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को लंबित मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाना और आम जनता को समय पर न्याय दिलाना है। समीक्षा बैठक में गैंगेस्टर अधिनियम के लंबित मामलों में धारा 14 (1) के तहत की गई कार्रवाई, गुंडा अधिनियम के तहत जिलाबदर की स्थिति और साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर, संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क और भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों, ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन दहन और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई कार्रवाई का भी अवलोकन किया गया। बैठक में पुरस्कार घोषित और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा बीडब्ल्यू/सम्मन तामीला की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह सहित अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने भिनगा थाने का अर्दली रूम किया:लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES












