Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में झमाझम बारिश:धान की सूखती फसल को मिला नया जीवन

श्रावस्ती में झमाझम बारिश:धान की सूखती फसल को मिला नया जीवन


श्रावस्ती जिले में रविवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से सूखे की मार झेल रहे किसानों की धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था, जिससे वे चिंतित थे। इस बारिश से खेतों में पानी भर गया और सूख रही फसलों को नया जीवन मिला। सिरसिया थाना क्षेत्र के भूतना गांव में लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए। बारिश के बाद खेतों में फिर से हरियाली लौट आई है। धान की फसल को पर्याप्त नमी मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। किसान निरंकार चौहान ने बताया कि कई दिनों से बारिश न होने के कारण खेतों में नमी कम हो गई थी और धान की फसल सूखने की कगार पर थी। वहीं, किसान मगरे खान के अनुसार, रविवार की बारिश से फसल को काफी लाभ हुआ है। किसानों को अब उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश हुई तो धान की फसल बेहतर हो सकेगी और उन्हें अच्छी पैदावार मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular