घुघली विकास खंड के गनेशपुर के टोला तुलसीपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहजाद खां और सूरज शुक्ल के नेतृत्व में किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होने पर भी गांव का मुख्य मार्ग तालाब में बदल जाता है। इससे घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है, खासकर पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए यह बड़ी समस्या है। शहजाद खां ने बताया कि सड़क पर हमेशा पानी जमा रहने से दुर्गंध उठती है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। यह तालाब बनी सड़क ही गांव का मुख्य मार्ग है। जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण लोग परेशान हैं। तुलसीपुर के प्रिंस उपाध्याय, सूर्यनारायण तिवारी, रमेश लाल श्रीवास्तव, खदेरु प्रजापति, गजनू प्रजापति, सोविन्दर, अमिरक, रसीद, बजरंगी, अनिल शर्मा, केदार शर्मा सहित कई अन्य ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन:गनेशपुर के तुलसीपुर में निकासी न होने से परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












