#बस्ती_न्यूज
बस्ती के अमोढ़ा खास गांव निवासी डॉ. करुणेश कुमार गौतम का चयन डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर हुआ है। उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित किया गया है। डॉ. करुणेश कुमार गौतम श्री शिव कुमार के पुत्र हैं। उनके चयन की सूचना मिलने पर परिवार और क्षेत्र में प्रसन्नता व्यक्त की गई। स्थानीय लोगों ने डॉ. करुणेश की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए एक उदाहरण बताया है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती का युवक बना डेंटल हाइजीनिस्ट:UPSSSC ने किया चयन, अमोढ़ा खास में बांटी गई मिठाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












