श्रावस्ती पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए आमजन को बड़ी राहत दी है। सर्विलांस सेल द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत कुल 55 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 43 हजार रुपये है, जिन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाया गया था। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह ने किया। सर्विलांस टीम ने अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए मोबाइल IMEI ट्रैकिंग, लोकेशन और नेटवर्क डेटा का विश्लेषण कर विभिन्न थानों से प्राप्त गुमशुदगी के मामलों पर प्रभावी कार्यवाही की। टीम के निरंतर और सराहनीय प्रयासों के परिणामस्वरूप 55 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। इन मोबाइलों को आज पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान संबंधित स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल के माध्यम से न केवल गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी संभव हो पा रही है, बल्कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों की लोकेशन ट्रैकिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी लगातार सफलता मिल रही है। श्री सिंह ने आगे कहा कि इस प्रकार के अभियानों से नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और सहयोग और अधिक मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल तथा जनपद के सभी थानों में सीईआईआर पोर्टल पर कार्यरत टीम के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
श्रावस्ती पुलिस ने 55 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए:सर्विलांस सेल ने 15.43 लाख रुपये के गुमशुदा फोन मालिकों को लौटाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











