Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जंगल में शिकार कर रहे दो युवक गिरफ्तार:श्रावस्ती में डीएफओ आरोपियों से...

जंगल में शिकार कर रहे दो युवक गिरफ्तार:श्रावस्ती में डीएफओ आरोपियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए


श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र में वन विभाग ने शाही (साही) के शिकार के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रविवार को डीएफओ धनराज मीना ने पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। यह घटना शनिवार रात औसानकुंडी जंगल बीट संख्या-4 में हुई थी। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने केवटनपुरवा गांव में दबिश दी। टीम ने दो युवकों को उनके घर से गिरफ्तार किया और उन्हें सुजान डीह स्थित पौधशाला ले जाया गया। वन क्षेत्राधिकारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान केवटनपुरवा निवासी पृथी पुत्र मस्तराम और बाबू पुत्र हनुमान के रूप में हुई है। उनके पास से लाठी-डंडे और एक मृत शाही बरामद की गई है। इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीएफओ धनराज मीना ने पूछताछ के दौरान बिना वर्दी में मौजूद वनकर्मियों को भी फटकार लगाई। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। बरामद मृत शाही का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments