HomeHealth & Fitnessबदायूं: 200 रुपये का लेनदेन, युवक की हत्या

बदायूं: 200 रुपये का लेनदेन, युवक की हत्या

 

बदायूं। शहर के कबूलपुरा रोड आजाद वाली गली में 200 रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक पर लोहे की जंजीर में लगे ताले से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMG-20260503-WA0029

 

बताया जा रहा है कि शहर मोहल्ला चौधरी सराय का निवासी शाहिद पुत्र अरशद हुसैन जो पेशे से पेंटर था, उसने आरोपियों से 500 रुपये उधार लिए थे, जिसमें से वह 300 रुपये वापस भी कर चुका था। महज शेष बचे 200 रुपये को लेकर आरोपियों का शाहिद से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आपा खोते हुए शाहिद पर लोहे की भारी जंजीर और उसमें लगे ताले से हमला बोल दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताले से ताबड़तोड़ प्रहार होने के कारण शाहिद लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोपी नईम, वासिफ और फजल बताए जा रहे हैं, जो थाना कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments