कोठीभार थाना क्षेत्र के बंदी बेलासपुर गांव में एक दलित परिवार पर हमला करने, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है, जिसमें आठ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता गीता देवी, पत्नी कन्हैया भारती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि यह घटना 23 अप्रैल 2026 की शाम करीब 3:30 बजे हुई थी। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी रामभवन, उसकी पत्नी, बेटे, बेटियों और दो दामादों ने एकजुट होकर उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। जब पीड़िता की बेटी चंदा ने इसका विरोध किया, तो उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और लात-घूंसों से पीटा गया। गीता देवी जब अपनी बेटी को बचाने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उन्हें भी बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। मां-बेटी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागीं, लेकिन हमलावर घर में घुस आए। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और दोनों के साथ दोबारा मारपीट की। बीच-बचाव करने आए बेटे रामक्यास को भी पीटा गया। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने पूरे परिवार को गांव छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनका परिवार गांव का एकमात्र दलित परिवार है और आरोपी अक्सर उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोठीभार पुलिस ने रामभवन, चम्पा, बजाज, पूजा, रेखा, नीतू, काजल सहित आठ नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में दलित परिवार पर हमला, घर में घुसकर मारपीट:कोर्ट के आदेश पर आठ नामजद; दो अज्ञात पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












