HomeHealth & Fitnessनासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,...

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। नासिक जिले के जेल रोड स्थित वसंत बिहार इलाके की महारुद्र कॉलोनी में पत्नी और बेटे की सनसनीखेज हत्या कर आत्महत्या का प्रयास करनने वाले आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में आरोपित पति किरण एकनाथ हजारे को फिलहाल बिटको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, उसकी हालत स्थिर होने के बाद ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद हत्या के पीछे की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जलगांव निवासी किरण हजारे और नासिक रोड निवासी अश्विनी हजारे ने वर्ष 2017 में दूसरी शादी की थी।

किरण अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई और सोलर प्रोजेक्ट्स की मार्केटिंग का काम करते थे। परिवार पिछले सात महीने से वसंत बिहार इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार रात तीनों अश्विनी की नानी के घर भोजन करने गए थे।

मंगलवार को सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिडक़ी से झांकने पर अश्विनी और श्रेयस खून से लथपथ पड़े दिखाई दिए। इसके बाद मकान मालिक ने डायल 112 पर सूचना दी।

मौके पर पहुंची नासिक रोड पुलिस ने जांच में पाया कि अश्विनी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जबकि श्रेयस की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था।

इस मामले में नासिक पुलिस ने आरोपित को अस्पताल में भर्ती करवाया है और आज आरोपित के विरुद्ध दोहरी हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की सभी ऐंगल से छानबीन कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments