महराजगंज के फरेंदा में बुधवार को दो समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में संभावित प्रदर्शन को रोकने के लिए एहतियातन की गई। फरेंदा कस्बे में सपा नेता अमित चौबे को उनके आवास पर पुलिस निगरानी में रखा गया। इसी तरह, धानी क्षेत्र में सपा नेता राहुल शर्मा को भी उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट किया गया। सपा नेता अमित चौबे ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर आघात बताया। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है और ऐसी कार्रवाई निंदनीय है। वहीं, सपा नेता राहुल शर्मा ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में छात्रों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज की क्या आवश्यकता थी। सपा नेता सरजू यादव ने भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियों पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़े गए और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। सरजू यादव ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की और सरकार पर छात्रों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा इन दोनों नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बनी रही।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेंदा में दो सपा नेता हाउस अरेस्ट:छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन से रोका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












