अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी भी जहाज पर हमला करता है तो उसके बदले में अमेरिका उसके एक पुल या पावर प्लांट पर हमला करेगा। ट्रंप की यह धमकी ईरान के लारक द्वीप पर हमले के कुछ समय बाद आई है। एक अन्य बयान में ट्रंप ने कहा कि ईरान को अमेरिकी सैनिकों की हत्या के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अपने ट्रुथ सोशल पर धमकी भरी पोस्ट में ट्रंप ने कहा, ‘ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में जब भी किसी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य हथियार से हमला करेगा तो अमेरिका एक पुल या पावर प्लांट पर बम गिराकर उसे तबाह कर देगा। इसमें राजधानी तेहरान या उसके पास स्थित पुल और पावर प्लांट भी शामिल होंगे।’
ईरान के आईआरजीसी से जुड़े तसनीम न्यूज के मुताबिक अमेरिकी सेना ने बुधवार को फारस की खाड़ी में लारक द्वीप पर मिसाइल हमला किया है। द्वीप पर रहने वाले लोगों ने एक बड़े धमाके की आवाज सुनी है।
खबर अपडेट की जा रही है…












