संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह* के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण नाम पता 01.कुलदीप, 02.राज, 03.सचिन पुत्रगण रामकरन साकिनान मड़पौना थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को आज दिनाँक 22.07.2026 को मड़पौना के पास से 01 अदद लोहे की राड़ में लगे मोटरसाईकिल के चैन स्पाकेट के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 30.05.2026 को वादी कमलचन्द पुत्र श्रीराम निवासी मड़पौना थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना धनघटा पर तहरीर दिया गया कि सड़क पर थूकने की बात को लेकर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा कुछ अज्ञात लोंगों के साथ जान से मारने की नियत से वादी व उनके परिजनों पर पर हमला किया गया था जिसमें परिजनों को प्राणघातक गम्भीर चोटें आने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तगण को आज दिनांक 22.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।












