*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* आवेदिका सीमा तिवारी पत्नी सुशील कुमार तिवारी निवासी ग्राम मधुपुर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर के द्वारा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी गयी कि दिनांक-06.07.2026 को आवेदिका के द्वारा गलती से एक APK फाइल डाउनलोड कर लिया गया था जिसके बाद आवेदिका का फोन हैक कर उसके खाते से 24768/-रु0 निकाल की साइबर ठगी की गयी इस घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33107260159960 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली उतरौला द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹ 20767/-रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
*रुपया वापसी का विवरण:-* साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली उतरौला द्वारा शिकायत पर, प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 24768/- की धनराशि को आरोपी के दो बैंक खातों में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायलय सीजेएम महोदय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत सम्बन्धित बैंक द्वारा 20767/-रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़िता ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*साइबर पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक -श्री अवधेश राज सिंह
2. साइबर प्रभारी -उ0नि0 हीरालाल
3. आरक्षी -आशीष कुमार सागर
4. आरक्षी -पंकज यादव
5. आरक्षी -अनूप कुमार मौर्य








