गांगी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और क्षेत्रीय प्रबंधक अभय कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही बैंक शाखा की मांग इसके साथ ही पूरी हो गई। इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि एसबीआई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किसानों, व्यापारियों और युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। शाखा प्रबंधक प्रशांत रंजन ने जानकारी दी कि नई शाखा में खाता खोलने, जमा-निकासी, ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल बैंकिंग सहित सभी प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इन बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उद्घाटन समारोह में अकाउंटेंट सुधाकर, सीएम क्रेडिट शशि शेखर, सीएम डिपॉजिट राकेश गुप्ता, कार्यालय सहायक अनिल कुमार यादव सहित बैंक कर्मी मौजूद रहे। इनके अलावा, भाजपा जिला महामंत्री बबलू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी, समाजसेवी पप्पू दूबे, प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता, प्रधान मनोज कुमार, परशुराम यादव, अर्जुन निषाद, कौशिक, पूर्व प्रधान जगदीश गुप्ता, शिवलाल, विजय चौहान, धर्मराज यादव, मथुरा, आशुतोष मिश्रा, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे। इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।
गांगी बाजार में एसबीआई शाखा का शुभारंभ:पनियरा विधायक ने किया उद्घाटन, लोगों को मिलेगी सुविधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










