Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज सीएचसी में HPV वैक्सीनेशन:बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का संदेश

कप्तानगंज सीएचसी में HPV वैक्सीनेशन:बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का संदेश

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को HPV वैक्सीन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 9 से 15 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाने के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी अनूप कुमार, आईईओ गोरखनाथ यादव, एएनएम रीना चौधरी, एआरओ अभिनेश्वर मिश्रा एवं बीपीएम आरती की सक्रिय भागीदारी रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने अभिभावकों और लोगों को सर्वाइकल कैंसर के खतरे और HPV वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 9 से 15 वर्ष की बच्चियों को यह जरूरी टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि समय पर लगाया गया यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी है और बेटियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments