सिसवा मंडल में भाजपा स्वर्णकार संघ के महामंत्री वैष्णो कुमार सोनी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है और उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री एवं सभासद प्रमोद जायसवाल ने वैष्णो सोनी को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। वहीं स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी, अरुण वर्मा, सभासद जितेंद्र वर्मा और पूर्व सभासद धर्मवीर सोनी ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वैष्णो कुमार सोनी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में संतोष सोनी, प्रिंस सोनी, मनीष रौनियार, प्रभात सर्राफ, मनोज मधु सोनी, राजन सोनी, संदीप सोनी, विशाल चौधरी और विनय कुशवाहा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
वैष्णो सोनी बने सिसवा मंडल उपाध्यक्ष:बूथ अध्यक्ष के बाद बढ़े कद, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









