Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में नेशनल हाईवे 730 पर दो बाइकों की टक्कर:एक युवक गंभीर...

इकौना में नेशनल हाईवे 730 पर दो बाइकों की टक्कर:एक युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 730 पर गोविन्दपुर मोड़ के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गिलौला थाना क्षेत्र के मौहारी निवासी भगवानदीन (30) पुत्र विशुनाथ किसी रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गोविन्दपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में भगवानदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments