Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)₹50,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल:श्रावस्ती में लूट-हत्या के वांछित...

₹50,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल:श्रावस्ती में लूट-हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


श्रावस्ती में ₹50,000 के इनामी बदमाश दौलत अली को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना 5 मई 2026 की रात लगभग 10:03 बजे हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के देवरनिया पुल के पास हुई। मुखबिर की सूचना पर हरदत्त नगर गिरन्ट पुलिस टीम देवरनिया पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान दौलत अली, जो नया भदौरा दाखिला मीरा मऊ, जनपद श्रावस्ती का निवासी है, पुलिस को देखकर भागने लगा और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त दौलत अली के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा .315 बोर का कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त दौलत अली हरदत्त नगर गिरन्ट थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 22/26 से संबंधित हत्या और लूट की घटना में वांछित था। उस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सीएचसी मल्हीपुर भेजा गया है। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में मीडिया को जानकारी भी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments