*घटना का संक्षिप्त विवरण:* वादी श्री सुशील कुमार पुत्र पेशकार निवासी ग्राम खजुरिया थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को देहात पर सूचना दी गई कि दिनांक 27.07.2026 को अज्ञात चोर द्वारा संयुक्त जिला अस्पताल, बलरामपुर से मेरी मोटरसाइकिल नं0-UP51AP8073 HERO SPLENDER PLUS को चुरा लिया गया है। उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-308/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री नवनीत सिंह द्वारा सम्पादित किया जा रहा था ।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में चोरी के मुकदमें से का सफल अनावऱण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्दश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में-
उपनिरीक्षक नवनीत सिंह मय हमराह के ग्राम बहादुरापुर, गोंडा–बलरामपुर मुख्य मार्ग में मौजूद होकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान शक होने पर दो मो0सा0 पर सवार 04 व्यक्तियों को रोककर उनसे गाड़ी के कागजात मांगने पर नही दिखा सके । गहनता से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों मोटर साइकिल चोरी की है जिसमें से एक मो0सा0 दिनांक 27.07.2026 को संयुक्त जिला अस्पताल, बलरामपुर से चोरी की है जिसके संबंध में थाना को0 देहात पर मु0अ0सं0-308/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण 1. वाहिद खान, 2. कुर्बान अली, 3. शिवकुमार उर्फ विरेन्द्र मौर्य एवं 4. कौशल किशोर को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण:*
1. वाहिद खान पुत्र अनवर खान निवासी ग्राम मथुरा बाजार थाना ललिया, जनपद बलरामपुर वर्तमान पता रेलवे
क्रासिंग के निकट, ग्राम गनवरिया थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर
2. कुर्बान अली पुत्र रमजान अली निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर
3. शिवकुमार उर्फ विरेन्द्र मौर्या पुत्र जगतराम मौर्या निवासी गौशाला रोड भगवतीगंज थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर
4. कौशल किशोर पुत्र कामता प्रसाद निवासी धुसाह थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर
*पूछताछ का विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि वे आपस में मिलकर चोरी करते हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बरामद एक मोटरसाइकिल उन्होंने संयुक्त रूप से संयुक्त जिला अस्पताल, बलरामपुर एवं दूसरी मो0सा0 जिला मेमोरियल अस्पताल, बलरामपुर के आसपास से चोरी की थीं। चोरी के बाद वे बिना नंबर प्लेट अथवा नंबर प्लेट बदलकर वाहनों का उपयोग करते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके ।
*बरामदगी विवरण:-*
1. हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP47V3389)
2. मोटरसाइकिल संख्या UP51AP8073
*आपराधिक इतिहास*
*वाहिद खान पुत्र अनवर खान*
1.मु0अ0सं0-235/2020 धारा-8/21 NDPS ACT थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर ।
*शिवकुमार उर्फ विरेन्द्र मौर्या पुत्र जगतराम मौर्या*
1.मु0अ0सं0-97/26 धारा-303(2)/317(2) बी.एन.एस. थाना कोत0देहात जनपद बलरामपुर
*कौशल किशोर पुत्र कामता प्रसाद*
1.मु0अ0सं0-403/24 धारा-303(2)/317(2)/317(4) बी.एन.एस. थाना कोत0देहात जनपद बलरामपुर
2.मु0अ0सं0-404/24 धारा-303(2)/317(2)/317(4) बी.एन.एस. थाना कोत0देहात जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नामः-*
• उपनिरीक्षक नवनीत सिंह
• उपनिरीक्षक श्रवण चन्द
• उपनिरीक्षक अमित चौहान
• हेड कांस्टेबल ऋतुराज
• कांस्टेबल अजीत सिंह
• कांस्टेबल अभिषेक सिंह
• कांस्टेबल अमित शर्मा












