HomeHealth & Fitnessचार्जिंग केबल इन 5 तरीकों से चलेगी सालों-साल, जानें केबल की उम्र...

चार्जिंग केबल इन 5 तरीकों से चलेगी सालों-साल, जानें केबल की उम्र बढ़ाने के आसान तरीके

नई दिल्ली। समय के साथ स्मार्टफोन की क्वालिटी भले ही कई गुना बेहतर हुई हो, लेकिन चार्जिंग केबल की क्वालिटी में शायद ही कोई फर्क आया है। अक्सर देखने को मिलता है कि लगातार इस्तेमाल के बाद चार्जिंग केबल उस पॉइंट से टूट जाती हैं, जहां उसके कनेक्टर मौजूद होते हैं। कई लोग अपनी चार्जिंग केबल को काफी ध्यान से भी रखते हैं, बावजूद इसके इनका खराब होना जारी रहता है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि ये केबल्स बार-बार क्यों खराब होता हैं और क्या कोई तरीका है जिससे इन्हें बचाया जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार केबल के टूटने की बड़ी वजह उसे इस्तेमाल में लेने का तरीका जैसे कि खींच कर निकालना आदि होता है। इसके अलावा कनेक्टर के पॉइंट का लगातार मुड़ते रहना भी इसकी वजह बनता है। हालांकि इससे बचने के लिए आप ब्रेडेड केबल का चुनाव कर सकते हैं।

पहले समझें केबल की बनावट
केबल की बनावट ऐसी होती है कि उसमें धातु के बहुत पतले तार होते हैं जो सुरक्षा के लिए इन्सुलेशन से ढके रहते हैं। केबल का वह हिस्सा जहां प्लग जुड़ा होता है, सबसे संवेदनशील होता है। जब हम केबल को बहुत ज्यादा मोड़ते हैं, तो यह प्लग पर तनाव पैदा करता है।

मैकेनिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, माइक्रोस्कोपिक लेवल पर जब हम केबल को उसकी क्षमता से ज्यादा मोड़ते हैं, तो उसमें मौजूद धातु और बाहरी परत टूटने लगती है।। बार-बार ऐसा होने से धातु सख्त होकर कमजोर हो जाती है और अंत में वह टूट जाती है। यही कारण है कि केबल को इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखना चाहिए कि कनेक्टर के पास से वे सीधी रहें।क्यों बार-बार टूटती हैं केबल?
केबल टूटने की सबसे आम वजह है उन्हें सही से इस्तेमाल न करना। इसमें केबल को बीच में से पकड़कर फोन या चार्जर से बाहर निकालना या केबल का ज्यादा खींचना आदि शामिल है। ऐसा बार-बार होने से केबल के कनेक्टर की अंदरूनी सोल्डर जॉइंट्स ढीले हो जाते हैं या फिर टूट जाते हैं।

इसके अलावा, गर्मी भी इनकी दुश्मन है। कार के अंदर तेज गर्मी में केबल छोड़ना या खराब क्वालिटी के एडेप्टर का इस्तेमाल करने से वोल्टेज के प्रेशर से केबल में मौजूद चिप भी खराब होती है।कैसे चार्जिंग केबल को रखें सुरक्षित?
चार्जिंग केबल को लंबा चलाने के कई तरीके हैं, इनमें से सबसे पहला है कि आप केबल को जबरदस्ती मोड़ें नहीं, खासकर कनेक्टर वाले पॉइंट्स से। फोन को चार्जिंग पर लगाएं, तो ध्यान दें कि फोन और चार्जर में लगे केबल के कनेक्टर की ओर से तार सीधी है ना कि किसी एंगल पर मुड़ी हुई। केबल को चार्जर या फोन से अलग करते समय उन्हें कनेक्टर से पकड़ें न कि बीच में से केबल से पकड़ कर खींचें।

ब्रेडेड केबल चुनें, इनकी लाइफ सिलिकॉन प्लास्टिक की केबल्स के मुकाबले बेहतर होती है। केबल के इस्तेमाल न होने पर उन्हें ऐसी जगह पर रखें, जहां वे बेवजह गर्म न हों।
जब केबल का इस्तेमाल न हो, तो उसे प्लग से जरूर निकाल दें। प्लग में लगे हुए भी केबल काफी गर्म होते हैं और इससे उनकी बाहरी सतह समय से पहले टूटने लगती है।
केबल के कनेक्टर वाले पॉइंट्स पर प्लास्टिक के सपोर्ट प्लग लगाएं। इनसे केबल के वे पॉइंट मजबूत बने रहते हैं, जो कि बार-बार मुड़ने की वजह से टूट जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments