श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जयचंद्रपुर कटघरा के पास हुई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, जयचंद्रपुर कटघरा निवासी पूनम अपने बेटे प्रभाकर पांडेय के साथ एक रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। गांव के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, आसपास के लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेटे प्रभाकर पांडेय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। पूनम का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।
इकौना में बाइक टक्कर से मां-बेटा घायल:बेटे की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











